Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट का बाजार पर बुरा असर, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ रुपये

By रुस्तम राणा | Published: February 24, 2022 02:56 PM2022-02-24T14:56:15+5:302022-02-24T15:18:58+5:30

यूक्रेन संकट के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। जबकि निफ्टी 3.70 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में ही चल रहे हैं।

investors lose 10 lakh crore rupees in stock market today due to-russia-ukraine Crisis | Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट का बाजार पर बुरा असर, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ रुपये

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट का बाजार पर बुरा असर, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ रुपये

Highlights3,057 शेयर्स में से 2,758 में गिरावट दर्ज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावटनिफ्टी में 3.70 फीसदी की गिरावट दर्ज

नई दिल्ली: यूक्रेन संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है। खासकर बाजार व्यवस्था में इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को ही निवेशकों को 10 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। एक बिजनेस वेबसाइट की एक खबर के मुताबिक 3,057 शेयर्स में से 2,758 में गिरावट देखने को मिली है मतलब यह कि 10 में से 9 स्टॉक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। 

शेयर बाजार में 4 फीसदी तक आई गिरावट

खबर लिखे जाने तक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। जबकि निफ्टी 3.70 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में ही चल रहे हैं।

बीएसई का हाल 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बाजार पूंजीकरण 256 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 246 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 16 फरवरी के बाद से बीएसई के मार्केट कैपिटल में 16 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। 

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट

खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स मौजूदा समय में 2,078 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 55,154 पर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 574 अंकों की गिरावट के साथ 16,490 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

टीसीएस और रिलायंस के गिरे शेयर 

भारतीय शेयर मार्केट में प्रमुख कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। TCS में दोपहर 2:10 बजे तक 3.66% की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट 53,700 करोड़ रुपए से ज्यादा गिर गया है। इसके अलावा रिलायंस का स्टॉक भी 3 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। 

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध

मालूम हो कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पर यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया, जिसके बाद रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार बमबारी की जा रही है। रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन के एयरबेस और हवाई सुरक्षा को तबाह कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 5 प्लेन और हेलिकॉप्टर को मार गिराया है।  

Web Title: investors lose 10 lakh crore rupees in stock market today due to-russia-ukraine Crisis

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे