लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक कोयला खनन प्रखंडों की दूसरी नीलामी में निवेशकों की भारी रुचि : सरकार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई केन्द्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि वाणिज्यिक उत्खनन के लिए चिह्नित कोयला-क्षेत्रों की दूसरी नीलामी में निवेशकों की जबर्दस्त दिलचस्पी दिख रही है। इसमें 50 खानों के लिये निविदा पत्रों की खरीद से निवेशकों की प्रतिक्रिया का पता चलता है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कई इच्छुक कंपनियां नीलामी पोर्टल पर पंजीकरण कराने और बोली दस्तावेज खरीदने की प्रक्रिया में हैं। ‘‘नीलामी की इस किस्त के लिये अब तक प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही है।’’

बयान में कहा गया है कि बोली जमा कराने की तिथि को आगे बढ़ाया गया है ताकि लॉकडाउन प्रतिबंधों के उठने के बाद इच्छुक पार्टियां खानों में जाकर स्थिति का जायजा ले सकें और निरीक्षण कर सकें।

कोयला मंत्रालय ने मार्च में वाणिज्यिक कोयला खानों की नीलामी की दूसरी किस्त की पेशकश की है जिसमें 67 कोयला खानों को बोली के लिये पेश किया गया है।

कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत की थी। कोयला खानों की 2014 में नीलामी शुरू होने के बाद यह किसी एक किस्त में पेश की गई खानों की सबसे अधिक संख्या है।

मंत्रालय ने जिन 67 खानों को नीलामी के लिये पेश किया है उनमें से 23 खाने कोयला खान (विशेष प्रावधान) कानून और 44 खानें खान एवं खनिज (विकास और नियमन) अधिनियम के तहत आती हैं। ये खानें छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडीशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में स्थित हैं। इनमें कम और वृहद भंडार, कोकिंग और गैर- कोकिंग कोयले वाली सभी तरह के कोयला ब्लाक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?