लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार की चार दिन की तेजी में निवेशकों की संपत्ति 6.44 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई शेयर बाजारों में पिछले लगातार चार कार्यदिवस में आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़ गई।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,248.90 अंक यानी 2.58 प्रतिशत बढ़ गया। सोमवार को सेंसेक्स में 295.94 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 49,502.41 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान, पांच मई के बाद से चार कारोबारी सत्र में बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,44,760.45 करोड़ रुपये बढ़कर 2 करोड़ 13 लाख 28 हजार 685 करोड़ 05 लाख रुपये पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार से अनुकूल संकेत मिल रहे हैं, कंपनियों के मार्च तिमाही के परिणाम अनुकूल टिप्पणियों के साथ ठीक ठाक स्तर पर रहे, वहीं रिजर्व बैंक ने कारोबार वृद्धि के लिये तरलता समर्थन की घोषणा की है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन इस बार नहीं लगा है ऐसे में निवेशकों ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की चिंता को पीछे रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम