लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई वर्तमान सप्ताह के पहले दो दिन स्थानीय शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति के मूल्य में कुल 5 लाख 78 हजार 634 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इसमें मंगलवार को हुआ दो लाख 74 हजार 908 करोड़ रुपये का लाभ शामिल है।

इन दो दिनों में बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कुल मिला कर 1,461 अंक यानी 2.99 प्रतिशत चढ़ा है।

मंगलवार को सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 प्रतिशत चढ़कर फिर 50,000 अंक से ऊपर निकल गया। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 5,78,634.72 करोड़ रुपये बढ़कर मंगलवार को 2,16,39,367.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 मामलों में आई कमी और वैश्विक बाजारों की स्थिरता का बाजार की तेजी में योगदान रहा है।’’

इससे पहले एक अप्रैल 2021 को बीएसई सेंसेक्स 50,000 अंक से ऊपर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट के संकेत और अर्थव्यवस्था में सुधार की गति बढ़ने की उम्मीद से बाजार में तेजी का रुख रहा है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों में तेजी का भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल