लाइव न्यूज़ :

पी-नोट्स के जरिये निवेश अक्टूबर में बढ़कर 14 माह के उच्चस्तर पर

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारतीय बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश अक्टूबर में बढ़कर 78,686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पी-नोट्स के जरिये निवेश का 14 माह का उच्चस्तर है। वैश्विक स्तर पर तरलता की स्थिति अच्छी होने तथा घरेलू मोर्चे पर सरकार द्वारा किए गए उपायों से पी-नोट्स के जरिये निवेश बढ़ा है।

पी-नोट्स पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा ऐसे विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं, जो पंजीकरण कराए बिना भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया से गुजरना होता है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार, पी-नोट्स के जरिये भारतीय बाजारों...इक्विटी, बांड और हाइब्रिड सिक्योरिटीज में निवेश अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 78,686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर के अंत तक यह 69,821 करोड़ रुपये था। अगस्त, 2019 के बाद पी-नोट्स के जरिये निवेश का यह सबसे ऊंचा स्तर है। उस समय पी-नोट्स के जरिये निवेश का आंकड़ा 79,088 करोड़ रुपये रहा था।

सितंबर, 2020 में इस मार्ग से निवेश घटा था। हालांकि, मार्च से यह लगातार बढ़ रहा था। अगस्त के अंत तक पी-नोट्स के जरिये निवेश 74,027 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई में यह 63,228 करोड़ रुपये, जून में 62,138 करोड़ रुपये, मई में 60,027 करोड़ रुपये और अप्रैल में 57,100 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब