लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार संपर्क की विफलता के चलते व्यवधान आया, जरूरी उपाए किए गए: एनएसई

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोमवार को कहा कि दूरसंचार संपर्क की विफलता के साथ ही स्टोरेज एरिया नेटवर्क प्रणाली में खामी के चलते पिछले महीने शेयर बाजार में कारोबार बाधित हुआ था।

एनएसई ने एक विस्तृत बयान में कहा कि इस मसले के समाधान के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं और कई अन्य उपाए किए जा रहे हैं।

बयान में कहा गया कि प्राथमिक और एनडीआर (निकट आपदा सुधार) साइट के बीच निरंतरता बनाए रखने के लिए दो सेवा प्रदाताओं के साथ कई दूरसंचार संपर्क हैं।

एनएसई ने कहा, ‘‘24 फरवरी, 2021 को दोनों साइटों के बीच रास्ते में खुदाई और निर्माण गतिविधियों के चलते दोनों सेवा प्रदाताओं के संपर्क में अस्थिरता थी।’’

एक्सचेंज ने कहा कि उस दिन संपर्क टूटने से पहले स्टोरेज एरिया नेटवर्क (सैन) प्रणाली में उसने अप्रत्याशित व्यवहार को देखा, जिसके चलते प्राथमिक सैन तक होस्ट सर्वर से संपर्क की निरंतरता कठिन हो गई। इस कारण एनएसई निपटान और अन्य प्रणालियों ने काम करना बंद कर दिया।

एक्सचेंज ने आगे कहा, ‘‘हालांकि, ट्रेडिंग प्रणाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन चूंकि जोखिम प्रबंधन प्रणाली अनुपलब्ध थी, इसलिए व्यापार को रोकना पड़ा।’’

एनएसई में कारोबारी गतिविधियां 24 फरवरी को लगभग एक घंटे के लिए रुकी थीं।

इसबीच शेयर बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को अपने ताजा दिशानिर्देशों में अवसंरचना संस्थानों से कहा कि वे ट्रेडिंग सहित सभी महत्वपूर्ण प्रणालियों में गड़बड़ी आने के 45 मिनट के भीतर आपातकालीन आपदा भरपाई स्थलों का परिचालन शुरू करें।

सेबी ने परिपत्र में कहा कि प्रौद्योगिकी में प्रगति और प्रक्रियाओं के ऑटोमेशन में सुधार के साथ यह महसूस किया जा रहा है कि प्राथमिक डेटा सेंटर (पीडीसी) से आपातकालीन डेटा सेंटर की ओर जाने में लगने वाले समय को कम करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें