लाइव न्यूज़ :

सरकारी, कंपनी बांड बाजारों के एकीकरण से साझा ढांचागत सुविधाओं का बेहतर उपयोग होगा: सेबी चेयरमैन

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा है कि सरकारी बांड और कंपनी बांड बाजारों के एकीकरण से इन प्रतिभूतियों का कारोबार एक ही मंच पर हो सकेगा। इससे कारोबार और समाशोधन समेत अन्य चीजों के लिये साझा ढांचागत सुविधाओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

त्यागी ने क्रिसिल के छठे बांड बाजार सेमिनार में कहा, ‘‘सरकारी बांड और कंपनियों के बांड बाजार का एकीकरण एक विचार है, जिसे अमल में लाने का समय आ गया है।’’

उन्होंने कहा कि इससे सरकारी प्रतिभूतियों और कंपनी बांड के बीच कीमत के बारे में सुचारू रूप से सूचना प्रेषित हो सकेगी।

इस प्रस्ताव से पैमाने की मितव्ययिता के साथ सरकारी प्रतिभूतियों और कंपनी बांड के लिये नकदी की स्थिति बेहतर होगी। साथ ही खुदरा और गैर-संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान