लाइव न्यूज़ :

आईएनएस ने गूगल से विज्ञापन आय में प्रकाशकों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 85 प्रतिशत करने को कहा

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी प्रिंट मीडिया का प्रतिनिधित्व करने वाला इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) ने बृहस्पतिवार को प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल से विज्ञापन आय में प्रकाशकों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 85 प्रतिशत करने को कहा।

उसने अमेरिकी कंपनी से प्रकाशकों को उपलब्ध करायी जाने वाली आय रिपोर्ट में और पारदर्शिता भी सुनिश्चित करने को कहा।

आईएनएस के अध्यक्ष एल आदिमूलम ने गूगल इंडिया को लिखे पत्र में कहा कि प्रकाशकों को विज्ञापन व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें गूगल के विज्ञापन की मूल्य श्रृंखला के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाती।

आईएनएस ने गूगल से भारतीय अखबारों में छपी खबरों के उपयोग को लेकर व्यापक रूप से क्षतिपूर्ति देने और विज्ञापन से प्राप्त आय के मामले में समुचित रूप से हिस्सा देने को कहा।

आईएनएस ने एक बयान में कहा, ‘‘सोसाइटी इस बात पर जोर देती है कि गूगल को विज्ञापन आय में प्रकाशकों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 85 प्रतिशत करना चाहिए। साथ ही प्रकाशकों को उपलब्ध करायी जाने वाली आय रिपोर्ट में और पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जाए।’’

बयान के अनुसार अखबार जो खबर प्रकाशित करते हैं, उस पर अच्छा-खासा खर्चा आता है। और यह वही भरोसेमंद खबरें हैं जिसने गूगल को शुरूआत से ही विश्वसनीय बनाया।

आईएनएस ने कहा, ‘‘अखबरों के छपी खबरों के लिये गूगल को भुगतान करना चाहिए। अखबार हजारों पत्रकारों को नियुक्त करते हैं और उनके जरिये खबरें प्राप्त करते हैं और उसका सत्यापन करते हैं। इसमें काफी खर्चा होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें