लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी के लिए कच्छ में पवन ऊर्जा संयंत्र लगाएगी आइनॉक्स विंड

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर आइनॉक्स विंड को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से 150 मेगावॉट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित करने का ऑर्डर मिला है।

यह परियोजना गुजरात के कच्छ जिले के दयापार में लगाई जाएगी और यहां पर अप्रैल, 2023 तक बिजली उत्पादन शुरू करने की योजना है। आइनॉक्स इस परियोजना का परिचालन एवं रखरखाव भी करेगी।

आइनॉक्स विंड ने शेयर बाजार को इसकी सूचना दी है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि यह पिछले कुछ वर्षों में किसी सार्वजनिक इकाई द्वारा दिए गए सबसे बड़े ऑर्डर में से एक है। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

इस परियोजना से एनटीपीसी को वर्ष 2032 तक 60 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। ऐसा हो जाने पर नवीकरणीय ऊर्जा का एनटीपीसी के कुल उत्पादन में हिस्सा करीब 50 फीसदी हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?