लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस ने कहा, शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम ‘लगभग पूरा’ हुआ

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर इंफोसिस ने सोमवार को कहा कि उसने अपना शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम लगभग पूरा कर लिया है और इस कार्यक्रम को बंद करने पर विचार करने के लिए उसकी पुनर्खरीद समिति की बैठक आठ सितंबर को होगी।

इंफोसिस के बोर्ड ने 9,200 करोड़ रुपये तक की पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दी थी। यह योजना 25 जून को शुरू हुई थी। आईटी कंपनी ने शेयरों को अधिकतम 1,750 रुपये की कीमत पर खरीदने की पेशकश की थी।

इंफोसिस ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी की पुनर्खरीद समिति आठ सितंबर 2021 को प्रस्तावों पर विचार करेगी, जिसमें सार्वजनिक घोषणा की शर्तों के तहत शुरू की गई पुनर्खरीद को बंद करना शामिल है।’’

प्रस्तावित समयसीमा के मुताबिक पुनर्खरी की अंतिम तिथि या तो 24 दिसंबर 2021 होगी (जो कि बायबैंक शुरू होने की तिथि से छह महीने होती है) या फिर जब कंपनी अधिकतम पुनर्खरीद के आकार के बराबर राशि की पुनर्खरीद कर लेती है - जो भी पहले होता है।

इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने अप्रैल में अपने शेयरधारकों को 15,600 करोड़ रुपये की पूंजी वापसी की सिफारिश की थी। इसमें 6,400 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश और 9,200 करोड़ रुपये की खुल बाजार से शेयरों की वापस खरीदारी शामिल थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार