लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति में खाद्य वस्तुओं के ‘भारांश’ में संशोधन होना चाहिए : आर्थिक समीक्षा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी देश में मुद्रास्फीति की सही तस्वीर को दर्शाने के लिए खाद्य उत्पादों के भारांश में संशोधन किया जाना चाहिए। संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2020-21 में यह सुझाव दिया गया है।

इसके साथ ही समीक्षा में कहा गया है कि खुदरा ई-कॉमर्स लेनदेन बढ़ने के बीच मुद्रास्फीति में मूल्य आंकड़ों के नए स्रोतों को शामिल किया जाना चाहिए।

समीक्षा में कहा गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति में हालिया वृद्धि आपूर्ति-पक्ष की दिक्क्तों से संबंधित है।

समीक्षा दस्तावेज में कहा गया है कि खुदरा मुद्रास्फीति में सभी वस्तुओं का भारांश राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के 2011-12 के परिवारों के उपभोग व्यय सर्वे पर आधारित है। समीक्षा कहती है कि इस सूचकांक में खाद्य वस्तुओं का भारांश पिछले एक दशक के दौरान संभवत: कम हुआ है।

इसमें सुझाव दिया गया है कि मुद्रास्फीति की सही तस्वीर को दर्शाने के लिए सूचकांक में खाद्य उत्पादों का संशोधित भारांश शामिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा खुदरा ई-कॉमर्स लेनदेन बढ़ने की वजह से मूल्य आंकड़ों के नए स्रोतों को भी इसमें स्थान दिया जाना चाहिए।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान खुदरा और थोक मुद्रास्फीति एक-दूसरे से उलट दिशा में चली हैं। जहां मुख्य खुदरा मुद्रास्फीति में पिछले साल की तुलना में वृद्धि हुई है वहीं थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नीचे आई है।

समीक्षा में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से आपूर्ति पक्ष की दिक्कतों से खुदरा मुद्रास्फीति प्रभावित हुई है। कुल मुद्रास्फीति में वृद्धि में खाद्य वस्तुओं का योगदान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब