लाइव न्यूज़ :

उद्योग मंत्रालय ने 29 विभागों में बनाए परियोजना विकास प्रकोष्ठ

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने निवेश को तेज रफ्तार देने के लिए 29 विभागों में परियोजना विकास प्रकोष्ठ (पीडीसी) गठित किए हैं।

मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ये प्रकोष्ठ केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच तालमेल स्थापित कर काम करेंगे। ये प्रकोष्ठ भारत में निवेश-योग्य परियोजनाओं की पाइपलाइन को संवर्द्धन देने के साथ घरेलू निवेश एवं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

बयान के मुताबिक, उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में 10 जनवरी से नवाचार पारिस्थितिकी सप्ताह का आयोजन करेगा। उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग इसका आयोजन करेगा और इसकी अगुआई शिक्षा मंत्रालय करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि 60,000 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप होने के साथ भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप केंद्र भी बन गया है। इनमें से 55 फीसदी स्टार्टअप पहली श्रेणी के शहरों में हैं जबकि 45 प्रतिशत स्टार्टअप दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों में स्थित हैं। इन स्टार्टअप ने वर्ष 2021 में दो लाख रोजगार भी पैदा किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?