लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत ने संतुलित जीवन, योग को प्रोत्साहन पर दिया जोर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भारतीय उद्योग जगत ने संतुलित जीवन तथा योग को प्रोत्साहन पर जोर दिया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उद्योग जगत ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाने की जरूरत है, विशेषरूप से मौजूदा महामारी के दौर में।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने योग करते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, ‘‘योग अपने जीवन में संतुलन स्थापित करने के लिए है। यह आपके शरीर, आत्मा और दिमाग को संतुलित करने का माध्यम है, जिससे आप स्वस्थ जीवन जी सकें।’’

इसी तरह हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन तथा नारेडको के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने ट्वीट किया, ‘‘योग अपने पेशेवर और व्यक्तिगत सोच को आकार देने में भूमिका निभाता है। यह सिर्फ शरीर नहीं बल्कि मन और दिमाग को भी स्वस्थ रखता है।

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने कहा है कि महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में वह अपने भागीदारों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के कुल स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। इसी के मद्देनजर कंपनी प्रतिष्ठित चिकित्सकों और प्रशिक्षकों के जरिये अपने डीलरों और उनके परिजनों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं योग पर साप्ताहिक सत्रों का आयोजन कर रही है।

गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस ने कहा कि उसने योग दिवस पर अपने कर्मचारियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया। कंपनी ने कहा कि उसकी ‘टुगेदरवीकैन’ पहल के तहत कर्मचारियों को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने में मदद मिल रही है।

वेलनेस ब्रांड वहधम इंडिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उसने वेलनेस समुदाय ‘बी.वेल’ शुरू किया है। प्रत्येक रविवार को कंपनी दुनियाभर के अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त वेलनेस कक्षा का आयोजन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?