लाइव न्यूज़ :

उद्योगपतियों ने कहा, कोविड की दूसरी लहर से निपटने को बेहतर तरीके से तैयार है उद्योग

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल उद्योग के कई दिग्गजों ने अर्थव्यवस्था की पुनरुद्धार की संभावना में भरोसा जताया है। इनका कहना है कि निवेश चक्र अब सुधर रहा है और कंपनियां अपनी क्षमता और बैक-एंड ढांचे में निवेश कर रही है।

सुनील कान्त मुंजाल, हर्ष पति सिंघानिया और संजय किर्लोस्कर जैसे उद्योगपतियों ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के एक कार्यक्रम में एकमत से यह राय जताई कि उद्योग पिछले साल की तुलना में इस बार कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए अधिक बेहतर तरीके से तैयार हैं।

हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कान्त मुंजाल ने कहा कि वित्तीय निवेशकों और औद्योगिक कंपनियों दोनों के लिए निवेश के काफी अवसर हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली 12-14 तिमाहियों से निवेश चक्र सुस्त था, लेकिन अब इसमें सुधार आ रहा है।

जेके पेपर के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हर्ष पति सिंघानिया ने कहा कि जहां अब क्षमता का पूरा इस्तेमाल हो रहा है, समय आ गया है कि वहां निवेश किया जाए। हालांकि, इसके साथ ही सिंघानिया ने कहा कि कई क्षेत्र और कंपनियां अब भी संकट में हैं और वे निवेश नहीं करेंगी।

किर्लोस्कर ब्रदर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय किर्लोस्कर ने कहा कि कारोबारी मॉडल बदल रहा है और कंपनियों का निवेश अब काफी हद तक क्षमता के बजाय बैक-एंड पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा कि उनके समूह ने 3डी प्रिटिंग, ऑगमेंटेड रियल्टी और वर्चुअल रियल्टी जैसे क्षेत्रों में निवेश किया है।

महामारी की दूसरी लहर के बारे में सिंघानिया ने कहा कि पिछली बार कंपनियों को यह नहीं पता था कि लॉकडाउन का उनपर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें