लाइव न्यूज़ :

इंडिग्रिड के निर्गम को करीब 25 गुना अभिदान, पांच दिन पहले शुक्रवार को होगा बंद

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट इंडिग्रिड का 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये लाया गया सार्वजनिक निर्गम गैर-परिर्वतनीय डिबेंचर शुक्रवार को बंद होगा। निर्गम को मिली अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे निर्धारित समय से पांच दिन पहले ही बंद किया जा रहा है।

निर्गम बुधवार को खुला और इसे खुलने के कुछ ही घंटों में करीब 10 गुना अभिदान मिला। बीएसई पर उपलब्ध ताजा आंकड़े के अनुसार निर्गम को करीब 25 गुना अभिदान मिला है।

बीएसई को दी गयी सूचना के अनुसार इंडिग्रिड की तरफ से निवेश प्रबंधक के निदेशक मंडल द्वारा गठित आबंटन समिति ने 28 अप्रैल को पहले चरण के तहत लाये गये निर्गम को 30 अप्रैल, 2021 को बंद करने को मंजूरी दे दी।

सूचना के अनुसार एनसीडी (गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर) के लिये आवेदन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वीकार्य किया जाएगा और उसे शाम 5 बजे या बीएसई या एनएसई की मंजूरी से अतिरिक्त समय में अपलोड किया जाएगा।

इंडिग्रिड का एनसीडी 1,000 करोड़ रुपये का है और इसमें अतिरिक्त बोली आने पर 900 करोड़ रुपये का अभिदान रखने का विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते