लाइव न्यूज़ :

भारत के आत्मनिर्भर अभियान को खुद को अलग-थलग करने के कदम के रूप में नहीं देखा जाए : मुंजाल

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी भारत के आत्मनिर्भर अभियान को किसी भी तरीके से ‘खुद को अलग-थलग’ करने के कदम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कान्त मुंजाल ने शनिवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि खुद को वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनाने के लिए भारत को अपने मानकों, कौशल के स्तर, निरंतरता और उपभोक्ताओं तथा ग्राहकों को सेवा के स्तर में सुधार करने की जरूरत है।

मुंजाल ने 25वें व्हॉटर्न इंडिया इकनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को यदि वैश्विक व्यापार में एक प्रमुख खिलाड़ी बनना है, तो उसे एक महत्वपूर्ण निर्यातक बनना होगा। देश का उद्योग और कारोबार क्षेत्र इस महत्वाकांक्षा को पूरा करने लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के संदर्भ में दो पहलू को ध्यान में रखने की जरूरत है। ‘‘एक पहलू यह है कि भारत जो करता है, उसमें उसे बेहतर बनना है, लेकिन आत्मनिर्भर को किसी भी तरीके से देश के खुद को अलग-थलग करने के कदम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण बात है जिसे हम सभी को याद रखना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनना चाहता है। भारतीय उद्योग और भारतीय कंपनियां इसमें भूमिका निभाना चाहती हैं।’’

मुंजाल ने कहा, ‘‘हमें यह याद रखना है कि भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनाने के लिए हमें अपने मानक में सुधार करना होगा। हमें अपने कौशल के स्तर को सुधारना होगा। साथ ही निरंतरता तथा ग्राहकों को सेवा के स्तर में सुधार लाना होगा।’’

उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी समय उसके उत्पादों की गुणवत्ता काफी खराब थी। ‘‘उसके बाद 70 के दशक में जापान दुनिया की सबसे अच्छी विनिर्माण मशीन बन गया।’’

उन्होंने कहा कि कुछ यही ताइवान, दक्षिण कोरिया और चीन के साथ भी हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो

पूजा पाठSaptahik Love Rashifal: आपके प्रेम एवं वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह, पढ़ें अपना प्रेम राशिफल

भारतदेश के अंदर 2 नमूने हैं, 1 यूपी में और दूसरा दिल्ली में...?, सीएम योगी ने किया हमला, वीडियो

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतYear Ender 2025: शंघाई हवाई अड्डे पर महिला उत्पीड़न, NDA ने  जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन, जानें 2025 में अरुणाचल प्रदेश में क्या-क्या हुआ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFree Trade Agreement: ओमान, ब्रिटेन, ईएफटीए देशों, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के बाद न्यूजीलैंड, 95 प्रतिशत उत्पादों पर शुल्क कम, जानें मुक्त व्यापार समझौते के फायदे

कारोबारसाल 2025 में 21361 अंतरराष्ट्रीय और 10.47 लाख से ज्‍यादा घरेलू पर्यटक पहुंचे, कुल पर्यटकों की संख्या 10,68,811, देखिए 12 माह रिपोर्ट कार्ड

कारोबार1118.7 करोड़ रुपये में डील, वरुण बेवरेजेज ने दक्षिण अफ्रीका स्थित कंपनी ट्विजा को किया अधिग्रहण

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

कारोबारEPFO ​​मेंबर्स कैसे डाउनलोड करें अपनी यूएएन पासबुक? जानें ऑनलाइन का सबसे आसान तरीका