लाइव न्यूज़ :

भारत के तेल उत्पादन में गिरावट जारी, नवंबर में दो प्रतिशत की कमी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर भारत में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट जारी है और नवंबर 2021 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन के चलते कुल उत्पादन में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में कच्चे तेल का उत्पादन 24.3 लाख टन था, जो एक साल पहले इसी अवधि में 24.8 लाख टन और अक्टूबर 2021 में 25 लाख टन था।

समीक्षाधीन अवधि में तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने पश्चिमी अपतटीय क्षेत्रों में उपकरण जुटाने में देरी के कारण नवंबर में 16 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जो तीन प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने नवंबर में 2,41,420 टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,43,200 टन और अक्टूबर 2021 में 2,52,990 टन था।

भारत कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है, क्योंकि घरेलू उत्पादन मांग को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है।

आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों - अप्रैल-नवंबर 2021 के दौरान भारत में कच्चे तेल का उत्पादन 2.74 प्रतिशत गिरकर 198.6 करोड़ टन हो गया। इस दौरान ओएनजीसी का उत्पादन 129.4 करोड़ टन रहा, जो 4.18 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है।

हालांकि, प्राकृतिक गैस का उत्पादन नवंबर में 2.86 अरब घर मीटर (बीसीएम) रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी पीएलसी द्वारा संचालित केजी-डी6 ब्लॉक में नए क्षेत्रों से उत्पादन शुरू होने के चलते हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब