लाइव न्यूज़ :

सितंबर तिमाही में सुधार की राह पर भारत का विनिर्माण क्षेत्र: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर विनिर्माण क्षेत्र के लिये नियुक्तियों का परिदृश्य भले ही सुस्त हो लेकिन यह क्षेत्र जुलाई-सितंबर तिमाही में सुधार की राह पर अग्रसर है। एक सर्वेक्षण में इसकी जानकारी मिली।

उद्योग संगठन फिक्की के द्वारा जारी विनिर्माण क्षेत्र के हालिया तिमाही सर्वेक्षण के अनुसार, अधिक उत्पादन की बात कहने वाले प्रतिभागियों का प्रतिशत बेहतर हुआ है। इससे पता चलता है कि एक तिमाही पहले की तुलना में सितंबर तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र सुधार की ओर अग्रसर है।

सर्वेक्षण के अनुसार, जून तिमाही में 10 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अधिक उत्पादन की बात की थी। सितंबर तिमाही में इनका प्रतिशत बढ़कर 24 हो गया। इनके साथ ही कम या समान उत्पादन की बात कहने वाले प्रतिभागियों का प्रतिशत इस दौरान 90 प्रतिशत से कम होकर 74 प्रतिशत पर आ गया।

विनिर्माण क्षेत्र में नियुक्तियों का परिदृश्य इस दौरान कुछ सुधरा है, लेकिन यह अभी भी सुस्त बना हुआ है। सर्वेक्षण में शामिल 80 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा है कि वे अगले तीन महीने तक अतिरिक्त लोगों को काम पर नहीं रखने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें