लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहेगी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। एक विदेशी ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

स्विस ब्रोकरेज कंपनी यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था और रफ्तार पकड़ेगी। हालांकि, अगले वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर घटकर 7.7 प्रतिशत रहेगी।

सरकार ने बजट में चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। हालांकि, रिजर्व बैंक ने अपने वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है। महामारी से प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में बीते वित्त वर्ष में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

यूबीएस सिक्योरिटीज ने कहा कि दबी मांग और अनुकूल बाहरी मांग से दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार और तेज होगी।

यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री तनवीर गुप्ता जैन ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि 2021-22 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वास्तविक वृद्धि 9.5 प्रतिशत रहेगी। हालांकि, अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर घटकर 7.7 प्रतिशत रह जाएगी। हमारा अनुमान है कि दबी मांग, अनुकूल बाहरी मांग, टीकाकरण की वजह से दूसरी छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था अधिक तेजी से आगे बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें