लाइव न्यूज़ :

नवंबर में भारत के कच्चेतेल का उत्पादन पांच प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर भारत के कच्चे तेल का उत्पादन नवंबर में पांच प्रतिशत घट गया जिसका मुख्य कारण निजी क्षेत्र की कंपनी केयर्न वेदांत द्वारा संचालित राजस्थान ऑइलफील्ड्स में उत्पादन में भारी गिरावट आना है। सरकारी आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

भारत अपनी जरूरतों के 85 प्रतिशत भाग के लिए आयात पर निर्भर है और सरकार घरेलू कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने को प्रेरित कर रही है ताकि आयात में कटौती करने में मदद मिल सके।

नवंबर में कच्चे तेल का उत्पादन 24.8 लाख टन का हुआ, जो एक साल पहले इसी महीने में उत्पादित 26.1 लाख टन से कम है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान के तेल क्षेत्रों ने 476,990 टन कच्चा तेल यानी 9.6 प्रतिशत कम कच्चातेल उत्पादन किया क्योंकि विभिन्न कारणों से केयर्न ब्लॉक के मंगला, ऐश्वर्या और अन्य क्षेत्रों में कम कच्चे तेल का उत्पादन किया जा सका।

सरकारी उपक्रम तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने 1.5 प्रतिशत कम कच्चे तेल का उत्पादन किया जिसका कारण नए तेलक्षेत्रों में अनुमान ये कम उत्पादन होना था।

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने असम में 6.6 प्रतिशत कम तेल का उत्पादन किया।

अप्रैल-नवंबर के दौरान, भारत का तेल उत्पादन छह प्रतिशत घटकर दो करोड़ 4.2 लाख टन रह गया। इस दौरान राजस्थान का उत्पादन 16 प्रतिशत घटकर 39.1 लाख टन रह गया।

देश में प्राकृतिक गैस का उत्पादन नवंबर में नौ प्रतिशत घटकर 2.3 अरब घन मीटर रह गया, जिसका मुख्य कारण पूर्वी अपतटीय क्षेत्र उत्पादन में गिरावट आना है।

ओएनजीसी ने हजीरा प्रसंस्करण संयंत्र के रखरखाव मरम्मत के काम के लिए बंद होने के बाद यहां 3.7 प्रतिशत कम गैस का उत्पादन किया जा सका।

अप्रैल-नवंबर के दौरान गैस का उत्पादन 18.7 अरब घन मीटर था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.8 प्रतिशत कम है।

धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था में तेजी शुरु होने के साथ, देश की 23 रिफाइनरियों द्वारा कच्चे तेल की प्रसंस्करण की स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने नवंबर में दो करोड़ 7.8 लाख टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण किया, जो साल-दर-साल के आधार पर 5.11 प्रतिशत कम है। लेकिन यह अक्टूबर 2020 में 1.83 करोड़ टन कच्चे तेल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक प्रसंस्करण को दर्शाता है।

शीर्ष रिफाइनर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की नौ इकाइयों ने नवंबर के दौरान 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता पर काम किया और ऐसा ही भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की इकाइयों ने भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें