लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-जनवरी के दौरान भारत का कोयला आयात 11.59 प्रतिशत घटकर 18.1 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: February 28, 2021 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले दस माह (अप्रैल-जनवरी) में 11.59 प्रतिशत घटकर 18.08 करोड़ टन रह गया।

टाटा स्टील और सेल के संयुक्त उद्यम एमजंक्शन सर्विसेज के अस्थायी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह एक बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी है। साथ ही यह कोयला और इस्पात क्षेत्रों पर शोध रिपोर्ट भी प्रकाशित करती है।

इससे पिछले वित्त वर्ष के पहले 10 माह में देश का कोयला आयात 20.45 करोड़ टन रहा था। हालांकि, जनवरी में भारत का कोयला आयात बढ़कर 2 करोड़ टन से अधिक रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 1.86 करोड़ टन रहा था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘जनवरी में आयात की मात्रा दिसंबर से कम रही है। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि, बाजार में सतत मांग है, लेकिन आयात का रुख अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों, ढुलाई दरों तथा घरेलू आपूर्ति पर निर्भर करता है।’‘

जनवरी में कोयला आयात 7.4 प्रतिशत अधिक रहा है।

जनवरी में कोयले के कुल आयात में नॉन कोकिंग कोयले का हिस्सा 1.27 करोड़ टन और कोकिंग कोयले का हिस्सा 56.2 लाख टन रहा।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान नॉन कोकिंग कोयले का घटकर 11.98 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 14.06 करोड़ टन था।

इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात 3.91 करोड़ टन रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.11 करोड़ टन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें