लाइव न्यूज़ :

भारत के उज्ज्वल भविष्य, युवा उद्यमियों के जुनून में भरोसा: मासायोशी सोन

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर जापानी प्रौद्योगिकी समूह सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मासायोशी सोन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के उज्ज्वल भविष्य और देश के युवा उद्यमियों के जुनून में विश्वास करते हैं।

उन्होंने इन्फिनिटी मंच को संबोधित करते हुए कहा कि सॉफ्टबैंक भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है।

सोन ने कहा, "हमने भारत में सभी यूनिकॉर्न को लगभग 10 प्रतिशत फंडिंग प्रदान की। मुझे भारत के भविष्य में विश्वास है। मैं भारत के युवा उद्यमियों के जुनून में विश्वास करता हूं।"

उन्होंने कहा कि भारत का "भविष्य उज्ज्वल" है और वह "बहुत अच्छा करेगा।"

सोन ने कहा, "मैं भारत के युवाओं से कहता हूं कि हम इसे पूरा करेंगे। मैं मदद करूंगा।"

उन्होंने भारत के लिए सॉफ्टबैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि समूह ने अकेले इस वर्ष तीन अरब डॉलर का निवेश किया है।

सॉफ्टबैंक ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में पेटीएम, ओला, डेल्हीवरी, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसी कई कंपनियों में निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें