लाइव न्यूज़ :

भारत की वास्तवित जीडीपी वृद्धि 7.5 से 12.5 प्रतिशत के बीच रह सकती है: विश्वबैंक

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 मार्च विश्वबैंक के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले एक साल में कोविड-19 महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन से उबरते हुए आश्चर्यजनक रूप से वापसी की है, लेकिन वह अभी तक खतरे से बाहर नहीं आया है।

इसके साथ ही विश्वबैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

विश्वबैंक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ वार्षिक बैठक से पहले जारी अपनी नवीनतम दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट में कहा कि जब कोविड-19 महामारी सामने आई तो अर्थव्यवस्था पहले ही सुस्त थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2017 में वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद वित्त वर्ष 2020 में चार प्रतिशत तक घट गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि मंदी का कारण निजी खपत में कमी और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ा झटका (एक बड़े गैर-बैंक वित्त संस्थान का पतन) था, जिसने निवेश में पहले से मौजूद कमजोरियों को बढ़ा दिया।

विश्वबैंक ने कहा कि महामारी के प्रकोप और नीतिगत निर्णयों से संबंधित अनिश्चितता को देखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.5 से 12.5 प्रतिशत तक रह सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टीकाकरण अभियान किस प्रकार आगे बढ़ रहा है, कौन से नए प्रतिबंध लगाए जाते हैं और विश्व अर्थव्यवस्था कितनी जल्दी ठीक हो जाती है।

विश्वबैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री हंस टिमर ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘यह आश्चर्यजनक है कि भारत एक साल पहले की तुलना में कितना आगे आ गया है। आप सोचिए एक साल पहले मंदी कितनी गहरी थी... गतिविधियों में 30 से 40 प्रतिशत की अभूतपूर्व गिरावट, टीकों के बारे में कोई स्पष्टता नहीं, बीमारी के बारे में बड़ी अनिश्चितता। इसकी तुलना में आज भारत वापसी कर रहा है, कई गतिविधियों को खोल दिया है, टीकाकरण शुरू हो गया है और देश वैक्सीन के उत्पादन में अग्रणी है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण हैं और महामारी फिर तेजी से बढ़ रही है, जबकि भारत में हर किसी को टीका लगाना एक बड़ी चुनौती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें