लाइव न्यूज़ :

बढ़ सकता है भारतीय शेयर बाजार के ट्रेडिंग का समय, 3:30 पर बंद होने के बजाय शाम 5 बजे तक हो सकता है हर रोज कारोबार-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: February 21, 2023 17:30 IST

आपको बता दें कि फिलहाल कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट दोनों ही सुबह 9:15 बजे से दोपहर के 3:30 बजे तक खुला रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय शेयर बाजार के कारोबार के समय को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेडिंग के समय को बढ़ाने को लेकर बातचीत जारी है। ऐसे में जो हर रोज बजे तक का कारोबार होता था, उसे अब 5 बजे तक करने की बात चल रही है।

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार के समय को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसके समय को बढ़ाया जा सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक बिजनेस चैनल के हवाले से यह दावा किया है। 

आपको बता दें कि फिलहाल कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के दोनों ही बाजार सुबह नौ बजकर 15 मिनट को खुलती है दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर बंद हो जाती है। ऐसे में समय के बढ़ने से बाजार में व्यापार भी ज्यादा होगा और इससे बाजार और कंपनियों में निवेश करने वाले ग्राहक दोनों को फायदा होगा। 

क्या है दावा 

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार जो अभी दोपहर के तीन बजे ही बंद हो जाते है, अब इस समय को बढ़ा कर पांच बजे कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ है कि समय बढ़ाने के बाद हर रोज बाजार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर खुलेगा लेकिन बंद तीन बजे के बजाय शाम के पांच बजे बंद होगा। ऐसे में इसे लेकर बाजार प्रतिभागियों से शुरुआती बातचीत जारी है। 

खबर के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इक्विटी सेगमेंट में कारोबारे के समय को बढ़ाने का सोचा है और यह पहली बार नहीं है कि इसे बढ़ाने की चर्चा चल रही है। इससे पहले भी  ट्रेडिंग के समय को बढ़ाने की बात की जा चूकी है। आपको बता दें कि इससे पहले बाजार पर नजर रखने वाली संस्था सेबी (SEBI) ने 2018 में इसके काम करने के समय में बदलाव किया था। 

सेबी ने क्या कहा था

आपको बता दें कि पिछले ही महीने सेबी द्वारा एक एसओपी जारी किया गया था जिसमें यह कहा गया था कि शेयर बाजार में कारोबार के समय अगर किसी किस्म की परेशानी या दिक्कत आती है तो ऐसे में इससे जुड़े सभी संबंधित पक्षों को 15 मिनट के अंदर ही सूचित किया जाए। यही नहीं इश एसओपी के जरिए कुछ खास व अलग परिस्थितियों में कारोबार के समय को बढ़ाने के बारे में भी बोला गया था। 

एक तरफ जहां सेबी कुछ तकनीकी गड़बड़ियों के कारण इस बात पर सहमति बना रही है कि कुछ अलग परिस्थितियों में कारोबार के समय को बढ़ाया जा सकता है। वहीं हर कोई ट्रेडिंग के समय को बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। इस पर बोलते हुए जीरोधा के सीईओ नितिन कामथ ने कहा है कि ऐसा करने से ट्रेडर्स के ऊपर प्रतिकूल असर हो सकता है।   

टॅग्स :शेयर बाजारभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)SEBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम