लाइव न्यूज़ :

फिर कमजोर हुआ रुपया, पहली बार डॉलर के मुकाबले 74.47 के स्तर पर पहुंचा

By स्वाति सिंह | Updated: October 11, 2018 10:13 IST

Indian Rupee value against Dollar: अमेरिकी डॉलर (Dollar) के मुकाबले में भारतीय रुपये (Indian rupee) गुरुवार को 74.47 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

Open in App

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट का दौर अब भी जारी रहा है। गुरुवार को 74.30 के स्तर पर खुलने के बाद गिरता रहा और 74.47 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत हो कर 74.21 रुपये पर पहुंच गया था।

डॉलर के दुनिया के अन्य मुद्राओं की तुलना में लगातार मजबूत होने और देश से विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से रुपये में गिरावट बनी हुई है। प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

इन वजहों से रुपए में आई कमजोरी

लगातर रुपये में कमजोरी चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, लगातार तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पूंजी निकासी जारी रहने के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा के लिए मजबूत मांग के चलते रुपया निचले स्तर पर पहुंच रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार का भी असर मार्केट पर दिख रहा है।

उधर, तुर्की में इकनोमिक क्राईसस ने भी भारतीय रुपये पर दबाव डाला है। केवल भारत की नहीं बल्कि दुनियाभर में कई प्रमुख करंसी में लगातार कमजोरी देखी जा रही है।

इस साल लगभग 11 फीसदी कमजोर हुआ रुपये इस साल लगातार रुपये के मूल्य में गिरावट देखी गई है। आकड़े बताते हैं कि इस साल रुपये लगभग 11 फीसदी से ज्यादा कमजोर दर्ज हो चुका है। वहीं बीते वर्ष  लगभग 6 फीसदी की तेजी से गिरावट दर्ज कराई गई थी।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!