लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति को भेदिया कारोबार के लिए सजा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 14:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 जून अमेरिका में अमेजन की एक पूर्व कर्मचारी के भारतीय मूल के पति को वहां की अदालत ने प्रतिभूति धोखाधड़ी और पत्नी से मिली जानकारी के आधार पर गैरकानूनी तरीके से 14 लाख अमेरिकी डॉलर मुनाफा कमाने के लिए 26 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी टेसा एम गोर्मन ने कहा कि वॉशिंगटन राज्य के बोथेल के 37 वर्षीय विक्की बोहरा को नवंबर 2020 में दोषी ठहराया था और उसने यह स्वीकार किया कि 2016 और 2018 के बीच उसने अपनी पत्नी, जो अमेजन के वित्त विभाग में अधिकारी थीं, से मिली जानकारी के आधार पर अमेजन के शेयरों में ट्रेडिंग करके 14 लाख डॉलर का मुनाफा कमाया।

अमेरिकी न्याय विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बोहरा को 10 जून को सिएटल में अमेरिकी जिला अदालत में प्रतिभूति धोखाधड़ी के लिए 26 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब