भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

By भाषा | Published: October 5, 2018 09:15 PM2018-10-05T21:15:39+5:302018-10-05T21:15:39+5:30

आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.169 अरब डॉलर गिरकर 376.243 अरब डॉलर पर आ गयी।

Indian Foreign exchange reserves fall to $ 400.52 billion | भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) विदेशी मुद्रा संपत्ति में गिरावट के कारण 28 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.265 अरब डॉलर गिरकर 400.52 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.3 अरब डॉलर बढ़कर 401.790 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.169 अरब डॉलर गिरकर 376.243 अरब डॉलर पर आ गयी। विदेशी मुद्रा संपत्ति कुल भंडार का सबसे मुख्य हिस्सा होता है।

विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आयी है।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 7.07 करोड़ डॉलर कम होकर 20.343 अरब डॉलर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी विशेष राशि भी 104 लाख डॉलर कम होकर 1.470 अरब डॉलर रह गयी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भंडार की स्थिति भी 146 लाख डॉलर गिरकर 2.468 अरब डॉलर रह गयी।

Web Title: Indian Foreign exchange reserves fall to $ 400.52 billion

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Dollarडॉलर