लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है भारतीय अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

By भाषा | Updated: December 3, 2020 23:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन दिसंबर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरीके से प्रभावित भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है।

भारत की अर्थव्यवस्था में सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर सुधार हुआ। विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में गिरावट केवल 7.5 प्रतिशत रही। साथ ही बेहतर उपभोक्ता मांग से इसमें आगे और सुधार की उम्मीद है।

इससे पहले, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

आईएमएफ के मुख्य प्रवक्ता गेरी राइस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वास्तव में भारत महामारी से बुरी तरीके से प्रभावित हुआ लेकिन धीरे-धीरे संकट से उबर रहा है।’’

कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था के आकलन से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजकोषीय, मौद्रिक और वित्तीय क्षेत्र के लिये किये गये उपायों से कंपनियों, कृषि और वंचित परिवार समेत अर्थव्यवस्था को जरूरी सहायता मिली।

राइस ने कहा, ‘‘वृद्धि को आगे और समर्थन देने के लिये, हमें भरोसा है कि भारतीय प्राधिकरण मौजूदा समर्थनकारी उपायों का क्रियान्वयन सुचारू रूप से करेंगे और जरूरत पड़ने पर उसका दायरा बढ़ाने पर भी गौर करेंगे।’’

इससे पहले, आईएमएफ की मंत्री स्तरीय समिति अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय समिति (आईएमएफसी) को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कई महत्वपूर्ण आंकड़ों (पीएमआई, बिजली खपत, माल ढुलाई आदि) से अर्थव्यवस्था में तीव्र गति से (वी आकार में) सुधार का पता चलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें