लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था पिछली कोविड- 19 लहर से बेहतर स्थिति में: सीईए

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पिछली कोविड- 19 की लहर के मुकाबले इस बार टीका उपलब्ध होने की वजह से बेहतर स्थिति में है।

ई- वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि इस बार अनिश्चितता काफी कम है लेकिन लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिये।

सुबगमणियम ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर है इसलिये लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, उन्हें सभी नियमों का पालन करना चाहिये। लेकिन कुल मिलाकर पिछली बार के मुकाबले इस बार हम बेहतर स्थिति में है क्योंकि टीका बन चुका है और टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है। इस लिहाज से अनिश्चितता काफी कम है।‘‘

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद भारत में मार्च 2020 को दुनिया का सबसे कड़ा लॉकडाउन लगाया गया था। इसकी वजह से अर्थव्यवस्था में पिछले साल की पहली तिमाही के दौरान 24 प्रतिशत की जबर्दस्त गिरावट आई थी।

इस साल भी मार्च की शुरुआत से कोरोना की दूसरी लहर ने सिर उठाना शुरू किया और इसके बाद मामलों में तेज वृद्धि होने लगी। इसकी वजह से कई राजयों को कोविड- 19 की श्रृंखला को तोड़ने के लिये स्थानीय सतर पर प्रतिबंध लगाने पड़े हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 2,17,353 नये मामले सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड 42 लाख 91 हजार 917 पर पहुंच गया। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या पहली बार 15 लाख से ऊपर निकल गई।

देश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पिछले 24 घंटे के दौरान दो लाख से अधिक मामले सामने आये हैं।

सुब्रमणियम ने कहा कि महामारी के दौरान जो एक महत्वपूर्ण बात वसामने आई है वह है आनलाइन सामानों की खरीद- फरोख्त और डिजिटलीकरण, जिसे भारत ने तेजी से अपनायाा है।

उन्होंने कहा कि भारत में 80 करोड़ लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणली के जरिये आवश्यक वसतुओं की आपूर्ति की गई। जनधन, आधार मोबाइल (जैम) खातों के जरिये नकद राशि का हस्तांतरण किया गया। जबकि अमेरिका जैसे दुनिया के विकसित देशों में चेक के जरिये वित्तीय सहायता लोगों को दी गई जिसमें दो माह से अधिक समय लगा।

उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यमों को आधुनिक तकनीक को अपनाना चाहिये और अपने कारोबार को बढ़ाने के लिये नवोन्मेष में निवेश करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?