लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियां सुधार के रास्ते पर, 2021 में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:09 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत में नौकरी के मौके भले ही घले हों, लेकिन एक सर्वेक्षण के मुताबिक 53 प्रतिशत कंपनियों का कहना है कि वे 2021 में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

पेशेवर भर्ती सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी माइकल पेज इंडिया की ‘टैलेंट ट्रेंड्स 2021’ रिपोर्ट के मुताबिक महामारी ने पूरे एशिया-प्रशांत की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिसके चलते 2020 में भर्ती की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई।

रिपोर्ट में कहा गया कि महामारी के चलते भर्ती संबंधी गतिविधियों में 2020 के दौरान 18 प्रतिशत की कमी आई।

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि अब उम्मीद जगने लगी है और भारत में 53 प्रतिशत कंपनियों ने कहा है कि वे 2021 में अपने कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही हैं।

माइकल पेज इंडिया के प्रबंध निदेशक निकोलस डुमौलिन ने कहा कि प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय गतिविधियां देखी गई। इसके अलावा इंटरनेट आधारित व्यवसायों जैसे ई-कॉमर्स और शिक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपेक्षाकृत मजबूत मांग जारी रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?