लाइव न्यूज़ :

इंडियन बैंक को तीसरी तिमाही में 514 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:52 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का मुनाफा दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 514 करोड़ रुपये रहा है।

एक अप्रैल, 2020 से इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हुआ है। इसी के अनुरूप 31 दिसंबर, 2019 और 31 मार्च, 2020 के लिए दोनों बैंकों के अंकेक्षित आंकड़ों के आधार पर सामूहिक वित्तीय परिणाम निकाला गया है।

एक साल पहले समान तिमाही में सामूहिक रूप से विलय वाले बैंकों को 1,739 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालांकि, एकल आधार पर इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में इंडियन बैंक ने 247.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इंडियन बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद्मजा चंदुरु ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैंक मुख्य रूप से डूबे कर्ज को कम करने और संपत्ति की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान दे रहा है। इसके अच्छे नतीजे मिले हैं। सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए दोनों में उल्लेखनीय कमी आई है।‘’’

बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) तिमाही के दौरान 0.42 प्रतिशत बढ़कर 2.71 प्रतिशत से 3.13 प्रतिशत पर पहुंच गया। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 31 प्रतिशत बढ़कर 4,313 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,293 करोड़ रुपये थी।

कोविड-19 की वजह से बैंक का पुनगर्ठित पोर्टफोलियो 5,581 करोड़ रुपये रहा, जो उसके मानक ऋण का 1.62 प्रतिशत है।

तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 9.04 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 12.69 प्रतिशत थीं।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 2.35 प्रतिशत रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.22 प्रतिशत था।

बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसने डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्च के लिए 2,585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,555 करोड़ रुपये रहा था।

बीएसई में शुक्रवार को इंडियन बैंक का शेयर 1.56 प्रतिशत बढ़कर 90.90 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें