लाइव न्यूज़ :

वैश्विक न्यूनतम कर समझौते की स्थिति में भारत को वापस लेना होगा समकारी शुल्क

By भाषा | Updated: October 9, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर वैश्विक स्तर पर यदि न्यूनतम कर को लेकर समझौता हो जाता है, तो भारत को भी डिजिटल सेवा कर या समकारी शुल्क (इक्वलाइजेशन लेवी) को वापस लेना होगा। इसके अलावा भारत को यह भी प्रतिबद्धता जतानी होगी कि वह भविष्य में वह इस तरह का कोई उपाय लागू नहीं करेगा।

अंतरराष्ट्रीय कराधान प्रणाली में एक बड़े सुधार के तहत भारत सहित 136 देशों ने वैश्विक स्तर पर कर नियमों में पूर्ण बदलाव की सहमति दी है। यह व्यवस्था लागू होने पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को अपने परिचालन वाले देशों में न्यूनतम 15 प्रतिशत की दर से कर देना होगा।

आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) द्वारा शुक्रवार को जारी क्रियान्वयन योजना के अनुसार, इस करार के तहत देशों को सभी प्रकार का डिजिटल सेवा कर और इसी तरह के अन्य उपायों को वापस लेने के साथ भविष्य में ऐसा कोई कर नहीं लगाने की प्रतिबद्धता जतानी होगी।

ओईसीडी ने कहा, ‘‘आठ अक्टूबर से किसी भी कंपनी पर डिजिटल सेवा कर या इसी तरह कोई अन्य उपाय लागू नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था 31 दिसंबर, 2023 से पहले तक या बहुपक्षीय संधि (एमएलसी) के प्रभाव में आने तक लागू रहेगी।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसी सप्ताह कहा था कि भारत दो स्तंभ की कराधान व्यवस्था के ब्योरे को अंतिम रूप देने के करीब है। जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की 13 अक्टूबर को वाशिंगटन में बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

नांगिया एंडरसन के भागीदार संदीप झुनझुनवाला ने कहा कि ओईसीडी द्वारा शुक्रवार को जारी बयान में कुछ रोचक निष्कर्ष हैं जिनपर कर अधिकारियों तथा करदाताओं की निगाह रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक उल्लेखनीय कदम के तहत ओईसीडी ने तत्काल डिजिटल सेवा कर को हटाने तथा भविष्य में इस तरह का कोई उपाय लागू नहीं करने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें