लाइव न्यूज़ :

भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में, विस्तार जारी रखेंगे: अमेजन प्राइम वीडियो

By भाषा | Updated: January 17, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी भारत वैश्विक स्तर पर अमेजन प्राइम वीडियो (एपीवी) के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंटेंट स्ट्रीमिंग मंच भारत में और सामग्री लाने तथा अपनी सेवा का विस्तार बड़ी संख्या में लोगों तक करने के लिए निवेश जारी रखेगा।

एपीवी ने हाल में एयरटेल के साथ भागीदारी में भारतीय ग्राहकों के लिए मोबाइल-ओनली प्लान (वैश्विक स्तर पर पहला) पेश किया है। एपीवी देश में नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 और अन्य से प्रतिस्पर्धा कर रही है।

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक एवं कंट्री महाप्रबंधक गौरव गांधी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम भारत में पिछले चार साल से हैं और सतत तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। देश के 4,300 शहरों और नगरों में एपीवी को देखा जाता है। प्राइम और एपीवी के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में है। 10 भाषाओं की सामग्रियों में निवेश से हमें मदद मिली है।’’

उन्होंने कहा कि अब अधिक से अधिक ग्राहक ऑनलाइन कंटेंट देख रहे हैं। गांधी ने कहा कि अगले तीन से चार साल के दौरान टेलीविजन देखने और ऑनलाइन वीडियो देखने वालों की संख्या बराबर हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें