लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंध बाइडन प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता पर होंगे: सीआईआई

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उद्योग संगठन सीआईआई ने गुरुवार को कहा कि उसे भरोसा है कि भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय आर्थिक संबंध अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुवाई वाले प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता में होंगे।

सीआईआई के अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा, ‘‘भारतीय उद्योग जगत को भरोसा है कि राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी की अगुवाई में दोनों देश वैश्विक आर्थिक एजेंडा को फिर से आकार देने में एक मजबूत भूमिका निभाएंगे।’’

कोटक ने बाइडन को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा, ‘‘महामंदी के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने में राष्ट्रपति बाइडन का अनुभव अमेरिका को मजबूत बनाने और महामारी के बाद वैश्विक आर्थिक में सुधार के लिए सहायक होगा।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन लंबे समय से भारत-अमेरिका संबंधों के समर्थक हैं और ‘‘हमारा मानना ​​है कि नए प्रशासन के लिए द्विपक्षीय आर्थिक संबंध उच्च प्राथमिकता में होंगे।’’

कोटक ने कहा कि बाइडन भारत-अमेरिका साझेदारी में कई उपलब्धियों में सीधे तौर पर शामिल थे, जिसमें भारत-अमेरिका परमाणु समझौता, भारत को अमेरिका के प्रमुख रक्षा साझेदार का दर्जा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब