लाइव न्यूज़ :

भारत, ब्रिटेन की बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर स्थानांतरण के लिए कार्रवाई योजना

By भाषा | Updated: October 9, 2021 13:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर भारत और ब्रिटेन ने बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर स्थानांतरण के लिए पुख्ता कार्रवाई योजना पर काम करने की सहमति जताई है।

तीसरी भारत-ब्रिटेन वृद्धि के लिए ऊर्जा भागादारी मंत्रिस्तरीय वार्ता में बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव के मुद्दे पर चर्चा हुई।

बिजली मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने बिजली क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव के लिए कार्रवाई योजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।’’

शुक्रवार शाम हुई तीसरी भारत-ब्रिटेन वृद्धि के लिए ऊर्जा भागादारी मंत्रिस्तरीय वार्ता की अध्यक्षता केंद्रीय बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह तथा ब्रिटेन के वाणिज्य, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति मंत्री हॉन क्वासी क्वारटेंग ने की।

इस वार्ता का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया।

इस बातचीत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव मुख्य मुद्दा रहा। दोनों देशों के ऊर्जा मंत्रियों ने अपने यहां ऊर्जा में बदलाव का उल्लेख किया। साथ ही दोनों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, सौर, पवन, स्टोरेज, इलेक्ट्रिक वाहनों तथा वैकल्पिक ईंधन को लेकर भी बातचीत हुई।

ब्रिटिश पक्ष ने द्विपक्षीय सहयोग के तहत मौजूदा तथा पूर्व में किए गए कार्यों को रेखांकित किया। इस मौके पर मई, 2021 में भारत-ब्रिटेन वर्चुअल शिखर बैठक में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा भारत-ब्रिटेन के भविष्य के संबंधों पर पेश ‘रूपरेखा-2030’ पर भी विचार-विमर्श हुआ और इस रूपरेखा के अनुरूप भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें