लाइव न्यूज़ :

भारत, ब्रिटेन के बीच दूरंसचार, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग को मंजूरी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दूरसंचार और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) क्षेत्र में सहयोग के लिये भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस समझौते से दोनों देशों के बीच दूरसंचार और आईसीटी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

ब्रेक्जिट के बाद इस समझौता ज्ञापन का लक्ष्य भारत के लिए सहयोग और अवसरों को बढ़ावा देना है।

बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में भारत सरकार के संचार मंत्रालय और ब्रिटेन के डिजिटल, संस्कृति, मीडिया एवं खेल विभाग (डीसीएमएस) के बीच दूरसंचार और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी गयी।’’

द्विपक्षीय सहयोग के लिये जिन क्षेत्रों की पहचान की गयी है, उसमें 5जी समेत दूरसंचार और आईसीटी, इंटरनेट आधारित उत्पाद (इंटरनेट ऑफ थिंग्स), क्लाउड कम्युटिंग, स्पेक्ट्रम प्रबंधन, मोबाइल रोमिंग समेत कनेक्टिविटी, मानकीकरण, परीक्षण और प्रमाणन तथा वायरेलस कम्युनिकेशंस शामिल हैं।

इसके अलावा दूरसंचार संबंधी आधारभूत ढांचे की सुरक्षा और दूरसंचार सेवाओं की उपलब्धता तथा इनके इस्तेमाल में सुरक्षा, उभरती तकनीकों और नवप्रवर्तनों के क्षेत्र में शोध एवं विकास पर जानकारी को साझा करना समेत अन्य संबंधित क्षेत्रों में सहयोग शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें