लाइव न्यूज़ :

भारत का स्मार्टफोन निर्यात हुआ दोगुना-पहुंचा 90 हजार करोड़ रुपए के पार, अश्विनी वैष्णव बोले-हम ग्लोबल लीडर बनने की राह पर

By भाषा | Updated: April 13, 2023 08:21 IST

इस पर बोलते हुए आईसीईओ के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने कहा है कि ‘‘कोई भी अर्थव्यवस्था या क्षेत्र बड़ी मात्रा में निर्यात के बिना जीवंत वैश्विक अर्थव्यवस्था या क्षेत्र नहीं बन सकता। मोबाइल फोन निर्यात यात्रा जारी है। मोबाइल फोन निर्यात में 100 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2022-23 में आंकड़ा 90,000 करोड़ रुपए को पार कर चुका है।’’

Open in App
ठळक मुद्देवित्त वर्ष 2022-23 में भारत का स्मार्टफोन निर्यात दोगुना हो गया है। इस पर अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हम ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है। आईसीईओ के आंकड़ों और सूत्रों के आकलन के अनुसार, कुल निर्यात में आधी हिस्सेदारी आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की है।

नई दिल्ली: भारत से मोबाइल फोन का निर्यात 11.12 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है। इस परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश मोबाइल उपकरण के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने की ओर अग्रसर है। उद्योग संगठन इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईओ) के आंकड़ों और सूत्रों के आकलन के अनुसार, कुल निर्यात में आधी हिस्सेदारी आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की है। 

भारक के स्मार्टफोन का निर्यात हुआ दोगुन- अश्विनी वैष्णव 

इस पर बोलते हुए वैष्णव ने कहा है कि ‘‘स्मार्टफोन का निर्यात दोगुना होकर 11 अरब डॉलर से अधिक हो गया है और इसके साथ भारत दुनिया के मोबाइल उपकरण बाजार में नेतृत्व करने और भारत के इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में बड़ी भूमिका निभाने की दिशा में बढ़ रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदीजी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की बड़ी सफलता है।’’ 

आईसीईओ ने कहा कि भारत से मोबाइल फोन निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 45,000 करोड़ रुपए से वित्त वर्ष 2022-23 में दोगुना 90,000 करोड़ रुपए (लगभग 11.12 अरब डॉलर) को पार कर गया है। 

संगठन के चेयरमैन ने क्या कहा

संगठन के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने कहा, ‘‘कोई भी अर्थव्यवस्था या क्षेत्र बड़ी मात्रा में निर्यात के बिना जीवंत वैश्विक अर्थव्यवस्था या क्षेत्र नहीं बन सकता। मोबाइल फोन निर्यात यात्रा जारी है। मोबाइल फोन निर्यात में 100 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2022-23 में आंकड़ा 90,000 करोड़ रुपए को पार कर चुका है।’’ 

सरकार ने 10 अरब डॉलर के फोन के निर्यात का लक्ष्य किया है तय

इस पर पंकज महेंद्रू ने कहा है कि ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात भी 58 प्रतिशत बढ़कर 1,85,000 करोड़ रुपए हो गया है। यह अत्यंत संतोष की बात है कि हमने वर्ष के लिए 75,000 करोड़ रुपए के लक्षित आंकड़े को पार कर लिया है।’’ सरकार ने देश से 10 अरब डॉलर के मोबाइल फोन के निर्यात का लक्ष्य तय किया है। 

औद्योगिक सूत्रों के अनुसार, अनुमान है कि एप्पल की 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपए) के ‘मेड इन इंडिया’ आईफोन के निर्यात के साथ कुल निर्यात में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूत्रों ने अनुमान लगाया कि सैमसंग फोन की 36,000 करोड़ रुपए के फोन के निर्यात के साथ लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूत्रों ने कहा कि कुल निर्यात में अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन की हिस्सेदारी लगभग 1.1 अरब डॉलर रही है। 

 

टॅग्स :बिजनेसस्मार्टफोनएप्पलसैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम