लाइव न्यूज़ :

भारत नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षण सूचकांक में तीसरे स्थान पर बरकरार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर भारत परामर्श कंपनी ईवाई के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में देश के आकर्षक होने से जुड़े सूचकांक में तीसरे स्थान पर बरकरार है।

ईवाई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारत कंपनी के 58वें नवीकरणीय ऊर्जा संस्करण में देश के आकर्षक होने से जुड़े सूचकांक (आरईसीएआई) में तीसरे स्थान पर कायम है। इस सूची में दुनिया के शीर्ष 40 देशों को नवीकरणीय ऊर्जा निवेश और परियोजनाएं लगाने को लेकर आकर्षण के आधार पर शामिल किया गया है।

बयान के अनुसार कंपनियों और निवेशकों के लिये पर्यावरण, सामाजिक और संचालन व्यवस्था (ईएसजी) एजेंडा में ऊपर आने के साथ आरईसीएआई यह भी बताता है कि कॉरपोरेट बिजली खरीद समझौता (पीपीए) स्वच्छ ऊर्जा वृद्धि के प्रमुख तत्व के रूप में उभर रहा है।

सूचकांक में पहली बार पीपीए सूचकांक को शामिल किया गया है। इसे नवकीरणीय ऊर्जा की खरीद को लेकर आकर्षण तथा वृद्धि संभावना के आधार पर तैयार किया गया है। भारत शीर्ष 30 पीपीए बाजारों में छठे स्थान पर है।

ईवाई के भागीदार और राष्ट्रीय प्रमुख (बिजली और जन उपयोगी सेवाएं) सोमेश कुमार ने कहा, ‘‘भारत ने अगस्त, 2021 में जलवायु संकट से निपटने के उपायों के तहत महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। देश में नवीकरणीय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता एक लाख मेगावॉट (बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं को छोड़कर) को पार कर गयी।’’

सूचकांक में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका, चीन और भारत लगातार अपनी रैंकिंग बनाये हुए हैं। वहीं इंडोनेशिया पहली बार आरईसीएआई में शामिल हुआ है।

सूची में फ्रांस एक पायदान चढ़कर चौथे और ब्रिटेन एक स्थान खिसक कर पांचवें स्थान पर है। जर्मनी एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे और आस्ट्रेलिया एक पायदान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें