लाइव न्यूज़ :

भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए हर साल 100 अरब डॉलर के एफडीआई की जरूरत : अघी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 11:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 अगस्त भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए हर साल 100 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की जरूरत है। अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने यह राय जताई है।

यूएसआईएसपीएफ का मानना है कि भारत को इसमें से ज्यादातर एफडीआई अमेरिका से मिलेगा।

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा, ‘‘भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को मौजूदा के 2,700 अरब डॉलर से 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए भारत को काफी एफडीआई की जरूरत है। इसे हासिल करने के लिए सालाना कम से कम 100 अरब डॉलर का एफडीआई आना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इसमें से ज्यादातर एफडीआई अमेरिका से आएगा।’’

अघी ने कहा, ‘‘अमेरिकी परिप्रेक्ष्य में देखा जाए, तो उसे टीकाकरण कूटनीति पर भारत का सहयोग करने की जरूरत है। भारत के कारखानों में टीकों का उत्पादन होना चाहिए और उनका निर्यात शेष दुनिया को किया जाना चाहिए। वे टीके को कहीं अधिक सस्ता बना सकते हैं।’’ यूएसआईएसपीएफ ने पिछले सप्ताह अपनी चौथी वर्षगांठ मनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें