लाइव न्यूज़ :

भारत डिजिटल भुगतान की मजबूत व्यवस्था का लाभ उठाने को आशान्वित: एनपीसीआई

By भाषा | Updated: December 3, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में बनायी गयी मजबूत व्यवस्था का लाभ उठाने को लेकर आशान्वित है और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) कई देशों की अपनी खुद की भुगतान प्रणाली बनाने में मदद करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा है। एनसीपीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अस्बे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने आईएफएससीए और ब्लूमबर्ग द्वारा वीडियो कांफ्रेस के जरिए आयोजित किए जा रहे 'इन्फिनिटी मंच 2021' को संबोधत करते हुए कि विभिन्न देशों को अपनी स्थानीय व्यवस्था करने की जरूरत है क्योंकि हर देश की अपनी स्थानीय विविधता, योजनाएं और जटिलताएं होती हैं।

अस्बे ने कहा, "एनपीसीआई का दृढ़ता से मानना है कि हर देश की अपनी व्यवस्था होनी चाहिए। भारत ने भी दुनिया की मदद करना शुरू कर दिया है। हम बीआईएस (बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स) के साथ काम करते हैं, हम विश्व बैंक के साथ काम करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम कई देशों से संपर्क कर रहे हैं और हम भारतीय दूतावास/उच्चायोग के माध्यम से अन्य देशों की सरकारों के 50-60 नियामकों से संपर्क कर चुके हैं। और हम वास्तव में उस मजबूत व्यवस्था का लाभ उठाना चाहते हैं जिसे हमने बहुत प्रयास के साथ बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें