लाइव न्यूज़ :

समुद्री क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति के मुहाने पर है भारत: सोनोवाल

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:48 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी समुद्री क्षेत्र क्रांति के मुहाने पर है और उसे आर्थिक एवं रणनीतिक दोनों कारणों से एक गतिशील तथा मजबूत समुद्री उद्योग की जरूरत है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बंदरगाहों का विकास प्रमुख सागरमाला कार्यक्रम और मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 द्वारा निर्देशित है। उन्होंने कहा कि मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 के तहत निर्धारित लक्ष्य इस क्षेत्र के विकास में तेजी लाने में मदद करेंगे और अगले 10 वर्षों में भारतीय समुद्री उद्योग को शीर्ष वैश्विक मानदंडों के बराबर लाने की कोशिश करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने देश में साजोसामान पहुंचाने की लागत को कम करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हाल ही में पारित अंतर्देशीय पोत अधिनियम, 2021 अंतर्देशीय जल परिवहन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घरेलू जहाज निर्माण और जहाजों की मरम्मत के बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सोनोवाल ने कहा, "घरेलू जहाज निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय शिपयार्ड के वास्मं जहाज निर्माण वित्तीय सहायता नीति को मंजूरी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026 Expectations: नौकरी पर फोकस करें निर्मला सीतारमण?, फिक्की सर्वे में खुलासा, 1000 करोड़ रुपये का ड्रोन अनुसंधान एवं विकास कोष स्थापित करने का सुझाव

भारतजन्मदिन मुबारक हो चिराग पासवान और सर्बानंद सोनोवाल, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्री को दीं शुभकामनाएं, एक्स पर खास पोस्ट कर लिखा

भारतModi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में छह पूर्व मुख्यमंत्री शामिल, देखें लिस्ट

भारतमोदी 3.0 कैबिनेट में मिली असम बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल को जगह, जानिए उस शख्स के बारे में जिसके निर्वाचन क्षेत्र को मिले सबसे ज्यादा नोटा वोट

विश्वबाल्टीमोर की ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त हुए जहाज पर सवार थे चालक दल के 22 भारतीय सदस्य, सभी सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?