लाइव न्यूज़ :

India Gold RBI: सोना 'कितना' सोना है?, संवत 2081 में झमाझम पैसा बरसाएगा गोल्ड!, अभी से लगाएं पैसा और देखें रिटर्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 06:13 IST

India Gold RBI: संवत 2081 में सोने के लिए संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं। हमें उम्मीद है कि कम से कम 10 प्रतिशत की तेजी तो रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक कारकों में बदलाव की स्थिति में निवेशकों को मामूली लाभ भी मिल सकता है।अगर आयात शुल्क में कटौती से खरीदारी में तेजी जारी रहती है तो सोना 15-18 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है।सोने ने संवत 2080 में निफ्टी सहित कई परिसंपत्ति वर्गों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

India Gold RBI: सकारात्मक आर्थिक कारकों और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते संवत 2081 में सोना 15-18 प्रतिशत का प्रतिफल दे सकता है। विशेषज्ञों ने यह अनुमान जताया। दिवाली के दिन शुरू हुआ संवत 2081 हिंदू कैलेंडर में एक नये वित्त वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और इसलिए भारतीय निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है। विश्लेषकों ने कहा कि सोने और चांदी का प्रदर्शन पिछले संवत 2080 में मजबूत रहा है और संवत 2081 के लिए धारणा सकारात्मक बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक कारकों में बदलाव की स्थिति में निवेशकों को मामूली लाभ भी मिल सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने बताया, ''संवत 2081 में सोने के लिए संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं। हमें उम्मीद है कि कम से कम 10 प्रतिशत की तेजी तो रहेगी और अगर आयात शुल्क में कटौती से खरीदारी में तेजी जारी रहती है तो सोना 15-18 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है।''

सोने ने संवत 2080 में निफ्टी सहित कई परिसंपत्ति वर्गों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस और मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और वैश्विक ब्याज दर नीतियों में बदलाव से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

भू-राजनीतिक जोखिमों और भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी की, जिसके चलते पिछले साल इसकी कीमतों में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, चांदी में संवत 2080 के दौरान जोरदार उछाल आया और इस औद्योगिक धातु की कीमत करीब 40 प्रतिशत बढ़ गई। विशेषज्ञों ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा प्रतिबद्धताओं के कारण चांदी की मांग में वृद्धि जारी रहेगी। 

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावदिल्लीमुंबईसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो