लाइव न्यूज़ :

भारत केंद्रित ऑफशोर फंड, ईटीएफ से सितंबर तिमाही में 9.5 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारत केंद्रित ऑफशोर फंड और एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) से सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 9.5 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी हुई। यह लगातार 14वीं ऐसी तिमाही है जिसमें शुद्ध निकासी की गयी है। बुधवार को वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। भारत में निवेश के लिए गठित कोषों को ऑफशोर फंड कहा जाता है।

हालांकि यह जून, 2021 में समाप्त पिछली तिमाही में हुई 1.55 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी से काफी कम है। भारत केंद्रित ऑफशोर फंड और ईटीएफ निवेश के कुछ प्रमुख माध्यम हैं जिनके जरिये विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करते हैं।

लगातार 13 तिमाहियों में शुद्ध निकासी के बाद ऑफशोर श्रेणी में शुद्ध अंतर्प्रवाह देखा गया। इस श्रेणी ने सितंबर, 2021 की तिमाही में 1.36 करोड़ डॉलर की शुद्ध संपत्ति अर्जित की, जो पिछली तिमाही में दर्ज 1.7 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी के उलट था।

इसके उलट ऑफशोर ईटीएफ श्रेणी में लगातार तीन तिमाहियों के शुद्ध अंतर्प्रवाह के बाद सितंबर में समाप्त तिमाही में 10.82 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें