लाइव न्यूज़ :

भारत में इस साल पर्याप्त वृद्धि की उम्मीद: मर्सिडीज-बेंज

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज को उम्मीद है कि इस साल भारत में पर्याप्त वृद्धि होगी और वह 15 नए मॉडलों की पेशकश करेगी।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बीते साल की अंतिम तिमाही के दौरान देखी गई वृद्धि के आगे जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, कंपनी का मानना है कि यूरोप में आपूर्ति पक्ष की बाधाओं के चलते  भारत में उसका 2018 का उच्चतम स्तर दोबारा 2022 में ही हासिल हो सकेगा।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेनक ने पीटीआई-भाषा को बताया,  "कुल मिलाकर मुझे लगता है कि हम यह मान सकते हैं कि चौथी तिमाही में हमने जो गति देखी, वह जारी है ... कोविड-19 मामलों में कमी के साथ ही स्थिति सामान्य हो गई है। हमने अपनी सभी रेंज में बहुत मजबूत मांग देखी है।"

उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के साथ देखी गई मांग 2021 में भी जारी रहेगी।

श्वेनक ने आगे कहा, "हम 15 नए उत्पादों की पेशकश करने वाले हैं। इसके साथ ही 2021 में हमारे पास वृद्धि के लिए एक अच्छा मौका होना चाहिए।कंपनी ने भारत में 2020 में 7,893 इकाइयों की बिक्री की, जो 2019 के मुकाबले 43 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें