लाइव न्यूज़ :

भारत ने महामारी के बीच जलवायु मुद्दों को आर्थिक पुनरूद्धार से जोड़ने के प्रयासों की निंदा की

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारत ने आगामी जी-20 वार्ता में कोरोना वायरस महामारी के बीच आर्थिक पुनरूद्धार को जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से जोड़ने के प्रयासों की निंदा की है। उसने कहा कि इस तरह की चीजें विकासशील देशों पर विकास मामलों में लागत बढ़ाने वाली साबित होंगे।

अमेरिकी प्रशासन महामारी से पुनरूद्धार की प्रक्रिया के हिस्से के तहत जलवायु एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का मानना है कि जहां तक गरीब और विकासशील देशों का सवाल है, अब तक के सबसे बुरे आर्थिक प्रभाव के बीच विकास के लिये व्यापार, निवेश, वित्त पोषण पर ‘हरित शर्तें’ लगाना, समस्या को बदतर बनाएगा।’’

वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकर संजीव सान्याल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन गंभीर मुद्दा है लेकिन इसे आर्थिक पुनरूद्धार के तात्कालिक लक्ष्य को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने दिल्ली के शोध संस्थान विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक सेमिनार में उन्होंने कहा, ‘‘भारत निश्चित रूप से अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं का पालन कर रहा है तथा हम और अधिक करने के लिए तैयार हैं। लेकिन मैं इसे जी-20 मंच पर लाने से असहज हूं क्योंकि हमें वहां इसको लेकर सहमति नहीं दिखी।’’

वह ओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) डेवलपमेंट सेंटर के उप-निदेशक फेडरिको बोनागलिया की बातों का जवाब दे रहे थे। बोनागलिया ने कहा था कि विकासशील देशों को दी जाने वाली राहत को जलवायु नीतियों से जोड़ा जाना चाहिए।

बोनागलिया ने कहा, ‘‘जलवायु संकट ने कोविड-19 संकट को उभरने में योगदान दिया है। इन मुद्दों का समाधान एक साथ होना चाहिए।’’

इस दलील को ठुकराते हुए सान्याल ने कहा कि महामारी और जलवायु परिवर्तन के बीच संबंध की बात अभी तक सामने नहीं आयी है। ‘‘जलवायु परिवर्तन की समस्या रही हो या नहीं, समय-समय पर महामारी जरूर आती रही है।’’

विदेश मत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आर्थिक संबंध) पी हरीश ने पेरिस रूपरेखा से चीजों को अलग लेकर जाने और उसे जी-20 में शामिल करने के प्रयासों की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र जी-20 सदस्य देश है जिसने पेरिस प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है और स्वयं से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्धताएं निर्धारित की हैं।

जी-20 देशों के प्रमुखों की बैठक 30-31 अक्टूबर को रोम (इटली) में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार