लाइव न्यूज़ :

बैंकों के जरिए नहीं चार्टर्ड विमान से देश का पैसा भेजा जा रहा था विदेश, ऐसे की जाती थी प्लानिंग

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 2, 2018 12:47 IST

जांच एजेंसियों को इस बात का संदेह है कि इन प्राइवेट विमामों में कोई अंदर एक ऐसी सुराख बनाई जाती है, जहां पैसों को सुरक्षित रखा जाए।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: नोटबंदी में चलन से हटाए गये 500 और 1,000 रुपये के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौट आये हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की 2017- 18 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी अभी कुछ दिनों पहले दी है। रिपोर्ट में हुए इस खुलासे के बाद विपक्ष ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है। विपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि कालाधन समाप्त करने में नोटबंदी कितनी प्रभावी रही। लेकिन इस बीच सीबीआई और ईडी के कालेधन को लेकर ऐसी बातों को पता चला है, जिसे जान आप भी चौंक जाएंगे। 

सीबीआई और ईडी को इस बात का शक

अगर आपको ऐसा लगता है कि देश का कालाधन देश से बाहर बैंकों या फिर सूटकेस में डालकर बाहर ले जाया जाता है, तो आप पूरी तरह गलत हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी एजेंसियों को इस बात का शक है कि देश का कालाधन वीआईपी चार्टर्ड से विदेशों में कैश से भेजा जाता था। ईडी और सीबीआई को इस बात का अंदेशा है कि इन चार्टर्ड विमानों में नोट छुपाने के लिए कोई स्पेशल और खास जगह बनाई गई है। 

सीबीआई ने यह भी कहा कि पत्रकार और बिजनेस मैन उपेंद्र राय की गिरफ्तारी के साथ जुड़ा हुआ है। एनडीटीवी के मुताबिक ईडी ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है। वहीं जांच एजेंसियों को विदेशी एजेंसी ने बताया है कि हवाला का पैसा चार्टर्ड विमानों से भी जा रहा है। 

जांच एजेंसियों को ने इस पर उठाए सवाल 

सीबीआई और ईडी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पत्रकार उपेंद्र राय की कंपनी की चार्टर्ड विमान लगातार दुबई और रूस क्यों जाती रहती है? एजेंसियों का दूसरा सवाल यह है कि ये सारी विमान दुबई के मुख्य हवाई अड्डे पर नहीं बल्कि छोटे हवाई अड्डों में उतरे हैं? तीसरा सवाल आखिर क्यों छोटे हवाई अड्डों से इतनी ज्यादा वीआईपी उड़ानें होती हैं?

विमान में बनाई जाती है कोई स्पेशल जगह 

एनडीटीवी के मुताबिक जांच एजेंसियों को इस बात का संदेह है कि इन प्राइवेट विमामों में कोई अंदर एक ऐसी सुराख बनाई जाती है, जहां पैसों को सुरक्षित रखा जाए। इस तरह प्लेन के मालिकों या बैठे क्लाइंट को भी नहीं पता चल पाता था और वीआईपी प्लेन की ज्यादा जांच भी नहीं की जाती थी। बता दें कि हमेशा से ही प्राइवेट प्लेनों की जांच ज्यादा नहीं की जाती है। 

विदेशों में रखा जाता है ज्यादातर प्राइवेट प्लेन 

सीबीआई और ईडी की शुरुआती जांच के मुताबिक एयरवन नाम की कंपनी जिसका संबंध उपेंद्र राय से भी है, अपने ज्यादातर विमान लंबे वक्त के लिए दुबई में रखती थी। ये जांच से बचने के लिए दुबई के किसी छोटे-मोटे एयरपोर्ट पर इन प्लेनों को रखते थे। जांच एजेंसियों  के मुताबिक ये जहाज रूस भी भेजा जाता था। ईडी से जुड़े एक अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि ये कंपनियां कई अधिकारियों के लिए काम करते थे। हालांकि इस जांच अभी भी जारी है, इसके पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन देश की जांच एजेंसियों को इस बात का पूरा शक है कि प्राइवेट प्लेनों से कैश भरकर विदेश ले जाया जाता था। 

टॅग्स :सीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम