लाइव न्यूज़ :

"जब नीयत सही होती है, तो नीति सही..., 2014 में हालात एकदम अलग थे", PM मोदी ने RBI के 90वें वर्ष पूरे होने पर कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: April 1, 2024 12:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई के 90 वर्ष पूरे होने पर कहा, "मैं जब 2014 में रिजर्व बैंक के 80 वें वर्ष के कार्यक्रम में आया था, तब हालात एकदम अलग थे। भारत का पूरा बैंकिंग सेक्टर समस्याओं और चुनौतियों से जूझ रहा था"।

Open in App
ठळक मुद्देआज आरबीआई के 90 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय वित्त मंत्री और पीएम मोदी ने भाग लियाइसके साथ ही उन्होंने सरकारी की नीति पर भी बात की3.25 लाख करोड़ रुपए लोन की हुई रिकवरी- पीएम मोदी

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई के 90 वर्ष पूरे होने पर कहा, "मैं जब 2014 में रिजर्व बैंक के 80 वें वर्ष के कार्यक्रम में आया था, तब हालात एकदम अलग थे। भारत का पूरा बैंकिंग सेक्टर समस्याओं और चुनौतियों से जूझ रहा था। NPA को लेकर भारत के बैंकिंग सिस्टम की स्थिरता और उसके भविष्य को लेकर हर कोई आशंका से भरा हुआ था"।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत के बैंकिंग सिस्टम को दुनिया में एक मजबूत और टिकाऊ प्रणाली माना जा रहा है। जो बैंकिंग सिस्टम कभी डूबने की कगार पर था, वो बैंकिंग सिस्टम अब प्रॉफिट में आ गया है और क्रेडिट में रिकॉर्ड वृद्धि दिखा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश देख रहा है, जब नीयत सही होती है, तो नीति सही होती है। जब नीति सही होती है, तो निर्णय सही होते हैं। और जब निर्णय सही होते हैं, तो नतीजे सही मिलते हैं।"

3.25 लाख करोड़ रुपए लोन की हुई रिकवरीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार ने समस्याओं के निस्तारण, समस्याओं को जानने के लिए और पुनर्पूंजीकरण को लेकर ठोस रणनीति बनाते हुए काम किया है। सरकार ने सरकारी बैंकों में अभी तक कुल 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिससे बैंकों की स्थिति में सुधार किया जा सके। इसके अलावा गर्वनेंस से जुड़े मुद्दों पर भी रिफॉर्म किए। दिवालिया हुए 3.25 लाख करोड़ रुपए लोन की भी रिकवरी कर ली गई है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)BJPCentral Bank of IndiaCentral Bank Governors
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा