लाइव न्यूज़ :

भारत को पेट्रापोल सीमा पर चौबीसों घंटे व्यापार के लिए बांग्लादेश की अनुमति का इंतजार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:12 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर पेट्रापोल सीमा के जरिये माल के आयात और निर्यात में देरी को खत्म करने के लिए भारत को बांग्लादेश की तरफ से मंजूरी का इंतजार है। इससे पड़ोसी देश के साथ सातों दिन चौबीसों घंटे आसानी से व्यापार किया जा सकेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

व्यापार निकायों का कहना है कि बांग्लादेश-भारत सीमा पर ट्रकों के रुकने की अवधि 40 दिन से बढ़कर 55 दिन पर पहुंच गई है।

उद्योग मंडल फिक्की ने केंद्रीय वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम के समक्ष भी ट्रकों के लंबे समय तक रुकने के मुद्दे को उठाया है।

भारत सरकार ने 25 अक्टूबर को एक आदेश में कहा था कि परीक्षण के आधार पर पेट्रापोल-बेनापोल सीमा तीन महीने तक चौबीसों घंटे खुली रहेगी।

पेट्रापोल जमीनी बंदरगाह के प्रबंधक कमलेश सैनी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने हितधारकों और बांग्लादेश सरकार के साथ बैठक की थी। हम अपनी तरफ से चौबीसों घंटे सीमा पर संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और पड़ोसी देश की तरफ से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भारतीय निर्यातकों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेश में खेप ले जाने वाले ट्रकों की लंबी प्रतीक्षा अवधि पर असंतोष व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें