लाइव न्यूज़ :

भारत, ऑस्ट्रेलिया ने कोयला, खानों को लेकर संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर अगले महीने होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा वार्ता से पहले दोनों देशों के बीच कोयले और खानों को लेकर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पहली बैठक की गयी। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी।

बृहस्पतिवार को हुई इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से अतिरिक्त कोयला सचिव विनोद कुमार तिवारी और ऑस्ट्रेलिया की ओर से संसाधन प्रभाग के प्रमुख पॉल ट्रॉटमैन ने की।

कोयला मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, तिवारी ने अपने उद्घाटन भाषण में भारत में कोयला क्षेत्र की जानकारी दी और भविष्य में उभरती स्थिति के बारे में बताया।

उन्होंने दोनों देशों के बीच कोयला और खनन क्षेत्रों में संभावित सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को शामिल करने पर प्रकाश डाला।

चर्चा में भारतीय कोयला संसाधनों की वर्तमान एवं भविष्य की स्थिति, महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की मांग और आपूर्ति की स्थिति तथा ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ जुड़ाव, स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी, कोल बेड मीथेन आदि पर भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग सहित अन्य विषय शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें