लाइव न्यूज़ :

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 40 प्रतिशत बिजली उत्पादन क्षमता का लक्ष्य हासिल किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारत ने बिजली की स्थापित कुल उत्पादन क्षमता में सौर और पवन ऊर्जा समेत गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा, "सीओपी21 (जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन) में राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) के हिस्से के रूप में भारत ने 2030 तक अपनी स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का 40 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त करने की प्रतिबद्धता जताई थी।"

मंत्रालय ने कहा, "भारत ने यह लक्ष्य नवंबर 2021 में ही हासिल कर लिया है।"

बयान के अनुसार देश की स्थापित अक्षय ऊर्जा (आरई) क्षमता 1,50,005 मेगावॉट है। वही परमाणु ऊर्जा आधारित स्थापित बिजली क्षमता 6,780 मेगावॉट है।

इसके अलावा सरकार ने 2030 तक सौर और पवन ऊर्जा समेत गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से पांच लाख मेगावॉट स्थापित बिजली क्षमता हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें